Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A plot to eliminate the wife following the murder of her husband

Ballia News: पति की हत्या के बाद पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश

Tue, 17 Nov 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A plot to eliminate the wife following the murder of her husband
पति की हत्या के बाद पत्नी को भी रास्ते से हटाने की साजिश रचे जाने का आरोप सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर रात में घर का दरवाजा तोड़कर महिला को चारपाई समेत उठाकर धान के खेत में ले जाने, मारपीट करने का आरोप है। थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर नगरा पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला सादोपुर गांव की तारा देवी यादव (37) का है। वह दिवंगत रामआशीष यादव की पत्नी हैं। वर्तमान में अपने मायके महेन्दुआ गांव में रह रही हैं। तारा देवी ने न्यायालय सिविल जज (जूडिशियल) एफटीसी तृतीय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मड़ई की जमीन हड़पने के लिए उनके ससुर भरत यादव और देवर अनीश व मनीष ने उनके पति की हत्या की थी। इस मामले में उभांव थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पति की हत्या के बाद आरोपी उनकी भी हत्या की फिराक में हैं। इसी डर से वह मायके में रहने लगीं। आरोप है कि 23 अगस्त 2026 की रात करीब दो बजे भरत यादव की साजिश पर उनकी भाभी ललिता यादव, दुर्गेश, विनोद यादव, रोहित यादव और विजयशंकर यादव समेत अन्य लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद उन्हें चारपाई समेत उठाकर पास के धान के खेत में ले गए, जहां मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारा देवी के मुताबिक, शोर सुनकर उनके भाई संजय यादव, सुरेंद्र यादव और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के घेरने पर उनकी जान बच सकी। आरोपियों ने उनके गले से चांदी की सिकड़ी और कान से झुमका भी खींच लिया। जाते समय धमकी दी कि पुलिस के पास गईं तो रास्ते में ही हत्या कर दी जाएगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दिन ही नगरा थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताकर लौटा दिया। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।


थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में भरत यादव, अनीश यादव, मनीष यादव, ललिता यादव, दुर्गेश, विनोद यादव, रोहित यादव और विजयशंकर यादव शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed