{"_id":"6afc929d7e972d35010afce4","slug":"two-arrested-six-months-later-in-connection-with-sandeeps-suspicious-death-mandi-news-c-90-1-ssml1045-221919-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संदीप की संदिग्ध मौत के मामले में छह महीने बाद दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संदीप की संदिग्ध मौत के मामले में छह महीने बाद दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कोटली उपमंडल के युवक संदीप कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने करीब छह महीने बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह उर्फ गोलू (38) और राकेश कुमार उर्फ राहुल (25) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मामला 25 मई 2026 का है। शिकायतकर्ता योगेश कुमार के अनुसार उसने उस शाम करीब साढ़े छह बजे अपने भाई संदीप कुमार को गोपाल सिंह के साथ टांडू-जौली की तरफ जाते हुए देखा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गोपाल सिंह और राकेश कुमार संदीप को कोटली अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर के पास लेकर पहुंचे थे। अगले दिन सुबह संदीप अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
भाई की अचानक हुई मौत के बाद योगेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए आशंका जताई थी कि गोपाल सिंह और राकेश कुमार ने संदीप को चिट्टा या कोई अन्य जहरीला पदार्थ अधिक मात्रा में सेवन करवाया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर मंडी में 26 मई को गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है।