{"_id":"588b93094f1c1b476fcf5d20","slug":"the-arrest-of-eight-hundred-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख की जालसाजी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ लाख की जालसाजी करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई की टाउनहाल शाखा में फर्जी चेक लगाकर आठ लाख से अधिक की रकम हड़पने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह खिरनी बाग स्थित सुदामा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी अमर शर्मा के खिलाफ टाउनहाल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर को अमर शर्मा ने बैंक में फर्जी चेक लगाकर आठ लाख से अधिक का पैमेंट निकाल लिया था। जानकारी होने पर जब रुपया वापस मांगा तो 55 हजार रुपए लौटा दिए। शेष रुपए कुछ दिन बाद वापस करने को कहा लेकिन रुपए वापस नहीं किए। मामले की सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच दरोगा आसिफ अली को सौंपी गई थी। आसिफ अली ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मोहल्ला खिरनीबाग स्थित सुदामा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी अमर ने बताया कि वह एक सामाजिक संस्था में काम करता था, उस संस्था की हेड ने उसे आठ लाख 65 हजार 550 रुपए का चेक दिया था। उस चेक के रुपए उसने अपने खाते में ट्रांसफर करवाने के बाद निकाल लिए थे। उसने संस्था की हेड को आठ लाख रुपए वापस भी कर दिए थे। उसके साथ खुद धोखाधड़ी हुई, उल्टा उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई।
विज्ञापन