{"_id":"9f81d83a8e51075f135eecd246d9dcce","slug":"teeneger-kidnaped-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाठाधारी बदमाशों ने किशोर को बांधकर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाठाधारी बदमाशों ने किशोर को बांधकर डाला
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
शाम को छोटेलाल का पौत्र शैंकी खेत देखने पहुंचा तो उसे गन्ने के खेत
विज्ञापन
में हलचल महसूस हुई। वह गन्ने में घुसा तो रिंकू को बंधा पड़ा देख
बंधनमुक्त कराया और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद अपने परिवार के
लोगों और रिंकू के पिता को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर गांव के तमाम
लोग मौके पर आ पहुंचे। डरे सहमे रिंकू ने लोगों को पूरा वाकया बताया। इसके
बाद परिवार के लोग उसे घर ले गए। पिता रतीराम ने बताया कि रिंकू बेहद डरा
हुआ है और घर लाए जाने के बाद से बुखार में पड़ा है।
एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि रिंकू को बांधकर डाले जाने के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाश होने की जानकारी से गांव सुजानपुर, मोहनपुर सहित आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। गांव के लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।