{"_id":"5a3fe57c4f1c1bfc0f8b5bf0","slug":"teenage-bike-and-looted-ten-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर से बाइक और दस हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर से बाइक और दस हजार रुपये लूटे
मकसूदापुर/बंडा।
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम
रविवार को ही मामा ने भांजे को गिफ्ट की थी नई बाइक
मामा से गिफ्ट में मिली नई बाइक लेकर घर जा रहे किशोर से तीन बदमाशों ने रविवार को बाइक और दस हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई। लूट की तहरीर पुलिस को दी गई है।
पीलीभीत जनपद के थाना माधौटांडा के गांव गुलड़िया बलकरनपुर निवासी जगदीश सिंह की ससुराल बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा में है। शनिवार को जगदीश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र दिलप्रीत सिंह अपने नाना बल्देव सिंह के घर आया था। दिलप्रीत सिंह के मामा दिलराज सिंह ने रविवार को उसे एक नई स्पलेंडर प्लस बाइक बिलसंडा की एजेंसी से खरीदकर गिफ्ट में दी थी। दिलप्रीत नई बाइक लेकर शारदा नहर के रास्ते से अपने घर जा रहा था। बंडा थाना क्षेत्र में गांव गहलुइया के पास पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने दिलप्रीत को रोक लिया और मारपीट करते हुए बाइक और दिलप्रीत की जेब में रखे पर्स से दस हजार रुपये लूट लिए।
लूट के बाद बदमाश चले गए तो दिलप्रीत ने यूपी-100 नंबर पर सूचना देने के साथ ही मामा दिलराज को भी लूट की जानकारी दी। लूट की सूचना पर यूपी-100, बिलसंडा पुलिस और बंडा से भी पुलिस मौके पर पहुंची और दिलप्रीत से पूछताछ की। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि लूट की जानकारी पाकर मौका मुआयना किया गया है। जांच की जा रही है।