{"_id":"6aa54852b0ed384a100a9014","slug":"bjp-leader-attacked-with-knife-by-his-old-friend-injured-bjp-leader-undergoing-treatment-police-are-searching-for-the-absconding-accused-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4715663-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार
Sat, 12 Sep 2026 07:12 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:12 PM IST
सार
जोरातराई में सुबह चाय पी रहे भाजपा नेता पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर वारदात के बाद चाकू लहराते हुए फरार हो गया। घायल नेता का सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई में शनिवार सुबह भाजपा नेता राजेंद्र यादव पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव रोजाना की तरह एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनका पुराना दोस्त वहां पहुंचा और पीछे से उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
अचानक हुए हमले से होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।
3-4 साल से बंद थी दोनों की बातचीत
घायल भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उनकी पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन पिछले 3-4 वर्षों से दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। राजेंद्र यादव के मुताबिक उनके और आरोपी के बीच किसी तरह की दुश्मनी या पुरानी रंजिश भी नहीं थी। हमले में घायल राजेंद्र यादव को उपचार के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सामने आए वीडियो फुटेज को भी जांच में शामिल किया है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
एएसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जोरातराई गांव में दो लोगों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इसमें एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।