फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members blocked the Mawana-Bijnor road; bulldozers were used on the homes of three murder accused.

Meerut News: परिजनों ने मवाना-बिजनौर मार्ग जाम किया, तीन हत्यारोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

Sat, 12 Sep 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Family members blocked the Mawana-Bijnor road; bulldozers were used on the homes of three murder accused.
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------
हस्तिनापुर का नितिन नागर हत्याकांड:-
------------------------------------------
गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर छह घंटे दिया धरना, राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी धरने पर बैठे
- परिजनों की मांग पर हुई कार्रवाई, इसके बाद जाम खोला
- जाम खुलने के बाद कर्ण श्मशान घाट पर हुआ शव का अंतिम संस्कार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर (मेरठ)। माखननगर निवासी नितिन नागर (22) की हत्या के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर मवाना-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। मुख्य आरोपियों के एनकाउंटर, गिरफ्तारी, मकानों पर बुलडोजर चलाने और कुर्की की मांग को लेकर ग्रामीण करीब छह घंटे तक धरने पर बैठे रहे। राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी धरने में शामिल हुए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में तीन नामजद आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई के बाद दोपहर में जाम खोला गया। इसके बाद कर्ण श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में नितिन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में शुक्रवार शाम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर बाइक सवार हमलावरों ने बहसूमा थाना क्षेत्र के माखननगर निवासी सतीश नागर के इकलौते बेटे नितिन नागर की दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय नितिन अपने दोस्त प्रिंस के साथ बाइक पर बैठकर गंग नहर पटरी पर दौड़ लगाने के बाद लौट रहा था। वह दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। तीन दिन पहले आरोपियों की प्रिंस से कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस की मौजूदगी में थाने में समझौता हो गया था। समझौते के दौरान नितिन भी प्रिंस के साथ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने नितिन की हत्या की। मृतक के पिता सतीश ने हस्तिनापुर थाने पर जे- ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी सत्य उर्फ मिट्ठू, पाली निवासी उत्सव, रानी नंगला निवासी गोल्डी, जंधेड़ी निवासी ऋषभ व शक्ति के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण गणेशपुर तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर मवाना-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया और धरना शुरू कर दिया। पहले से तैनात कई थानों की पुलिस और पीएसी बल के बावजूद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

सूचना पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ मवाना पंकज लवानिया और एसडीएम मवाना संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी धरना स्थल पर पहुंचे और कुछ देर परिजनों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने के बाद नामजद हत्यारोपियों सत्य उर्फ मिट्ठू निवासी जे-ब्लॉक हस्तिनापुर, उत्सव निवासी पाली और गोल्डी निवासी रानी नंगला के मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। मिट्ठू के मकान की ऊपरी रेलिंग ढहा दी गई। कार्रवाई के दौरान घर में बंधी गाय और कुत्ते को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने मकान पर ताला जड़ दिया। अन्य दोनों आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया गया।
तीन आरोपियों के घरों पर कार्रवाई पूरी होने और पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब छह घंटे बाद शनिवार दोपहर दो बजे गणेशपुर तिराहे से जाम हटाया गया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए। यहां से भारी पुलिस की मौजूदगी में हस्तिनापुर स्थित कर्ण श्मशान घाट पर नितिन का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-----
आरोपियों के घरों के बाहर पुलिस तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीनों आरोपियों के मकानों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

क्षेत्र के लिए नजीर बनेगी सजा : दिनेश खटीक
धरना स्थल पर पहुंचे जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। आरोपियों को यह भली-भांति पता होना चाहिए था। इसके बाद भी उन्होंने हत्या की। हत्यारों को ऐसी सजा मिलेगी, जो क्षेत्र के लिए नजीर बनेगी।
--
छह घंटे जाम से राहगीर परेशान
गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगाए जाने से मवाना और रामराज-बिजनौर जाने वाले राहगीरों को करीब छह घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed