फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caught on camera loading a pistol in the park; police nabbed him at a de-addiction center.

Delhi NCR News: पार्क में पिस्टल लोड करते हुए कैद, पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र से दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
नंद नगरी में 4 सितंबर की वारदात, एक पिस्टल, तमंचा, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद
विज्ञापन

आरोपी लोकल थाने का घोषित बदमाश, हत्या के प्रयास समेत पांच मामलों में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के नंद नगरी थाना पुलिस ने पार्क में पिस्टल लोड कर गोली चलाने के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गोली चलाने के बाद आरोपी नशा मुक्ति केंद्र चला गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पहचान करने के बाद आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रोहित उर्फ पॉली (29) के रूप में हुई है।
रोहित डी-ब्लॉक, नंद नगरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, तीन कारतूस व दो खोखे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूटपाट समेत कुल पांच मामले दर्ज हैं। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर ने बताया कि 4 सितंबर को सी-ब्लॉक स्थित पार्क के पास एक युवक पिस्टल में कारतूस लोड कर रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवक की पहचान हुई। आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फुटेज में दिख रहे युवक का भाई तांगा स्टैंड के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने साजन नाम के दुकानदार को सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उसने आरोपी की पहचान अपने बड़े भाई रोहित उर्फ पॉली के रूप में की। साजन ने पुलिस को बताया कि रोहित नशे का आदी है और परिजनों ने उसे 5 सितंबर को ही एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed