फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   swine flue

सुभाषनगर की माहिला को स्वाइन फ्लू का संदेह

Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
swine flue
पांच दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार से बीमार चल रहीं शालिनी को स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का संदेह है। इसकी जांच के लिए शालिनी की लार का सेंपल लखनऊ के पीजीआई मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। उनके साथ ही महिला डॉक्टर और उसकी लार का सेंपल भी भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले रितेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी शालिनी सोमवार को सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो गईं थीं। शुक्रवार को शालिनी ने जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. केसी वर्मा से अपना चेकअप कराया। इस पर डॉक्टर ने वॉयरल होने की वजह से पैथालॉजी में प्लेटलेट्स आदि की जांच कराई।
विज्ञापन

इस संबंध में डॉ. केसी वर्मा का कहना है कि उन्होंने शालिनी के ब्लड सैंपल की जांच कराई थी। इसमें प्लेटलेट्स काफी घटे हुए पाए गए। इसके साथ ही कुछ अन्य कमियां भी नजर आईं, जो सामान्यत: केवल वॉयरल में नहीं घटने चाहिए। इस वजह से शालिनी की लार का सेंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ में भेज दिया गया है। बताया कि उन्हें रात आठ बजे तक प्लेटलेट्स चढ़ा दिए गए थे। अब उनकी हालत काफी सामान्य है। बावजूद इसके उन्हें इमरजेंसी के बेड नौ पर एडमिट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में आ जाएगी जांच रिपोर्ट
सीएमएस डॉ. महेंद्र पाल गंगवार ने बताया कि डॉ. रितु रस्तोगी और उनकी सास लज्जा रस्तोगी और शालिनी की लार का सैंपल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में सीएमओ के मेल पर जांच रिपोर्ट आ जाएगी। कहा कि जिले के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में इस संक्रामक बीमारी से निपटने के पूरे इंतजाम मुहैया हैं।

पैथॉलॉजी में जांच कराने वालों की भीड़ बढ़ी
पैथॉलॉजिस्ट डॉ. शबाहत हुसैन ने बताया कि स्वाइन फ्लू की अफवाह की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 96 मरीजों की करीब 850 जांचें की गई हैं। इससे पहले रोजाना 40 से 50 जांचें होती थीं। कहा कि मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

वैक्सीन न पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में रोष
जिला अस्पताल के कर्मचारियों में शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू रोधी वैक्सीन न पहुंचने से नाराजगी रही। सीएमएस गंगवार ने कहा कि वैक्सीन लाने के लिए एक व्यक्ति को लखनऊ भेजा गया था, लेकिन वहां भी वैक्सीन नहीं मिल पाई है। बताया कि जल्द ही जिले में वैक्सीन आने की संभावना है।

संदिग्ध डॉ. रितु ने की मरीजों की जांच
स्वाइन फ्लू की संदिग्ध डॉ. रितु रस्तोगी ने शुक्रवार को मरीजों की जांच की। रितु के मुताबिक उन्होंने सुबह एक घंटा ओपीडी भी की, जब उन्हें थकावट महसूस हुई तो वह आराम करने अपने घर आ गईं। उन्होेंने बृहस्पतिवार को इंफेक्शन की जांच कराई थी, जिसमें जांच पॉजिटिव आई थी। उन्होंने अपने आवास में एक कमरा अलग कर लिया है। कहा कि वह बीमारी के संबंध में पूरा एहतियात बरत रही हैं।


डीएम शुभ्रा की हालत में सुधार
स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद बरेली के मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर की गईं डीएम शुभ्रा सक्सेना की हालत में शुक्रवार से सुधार होने लगा है। प्रभारी डीएम एवं एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि सुबह उनसे टेलीफोन पर हुई बातचीत में डीएम ने स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने भी डीएम की हालत में सुधार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पति से हुई बातचीत के अनुसार उन्हें दो तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed