{"_id":"e96b72a261d15cc50eaee35c31b083f5","slug":"suger-cane-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला गन्ना तोलने से मना करने वाले गन्ना अधिकारी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जला गन्ना तोलने से मना करने वाले गन्ना अधिकारी को पीटा
खुदागंज, शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खिरिया के गन्ना क्रय केंद्र पर जला हुआ गन्ना तोलने से मना करने वाले गन्ना अधिकारी को दबंग किसानों ने पीट दिया। दबंग किसानों ने गन्ना अधिकारी को तमंचा दिखाकर उसकी सोने की चेन और हाथ घड़ी भी छीन ली। गन्ना अधिकारी ने मामले की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की।
डालमियां ग्रुप की निगोही चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र खिरिया में भी है। दोपहर करीब दो बजे केंद्र के इंचार्ज युधिष्ठिर सिंह गन्ने की तोल करवा रहे थे। इसी दौरान मिल के गन्ना अधिकारी कमल सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जला हुआ गन्ना लदा हुआ मिला। इस पर उन्होंने उस ट्रॉली की तोल कराने से केंद्र संचालक को मना कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लाए किसान ने इस पर ऐतराज करते हुए गन्ना की तोल कराने की बात कही।
इसी बात को लेकर दोनों लोगों में विवाद होने लगा। तब किसान के अन्य दो साथी भी आ गए और तीनों लोगों ने मिलकर कमल सिंह को पीट दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया, जिसे देखने के बाद फिर कोई बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
खुदागंज के थानाध्यक्ष इफ्तेखार खां का कहना है कि गन्ना अधिकारी को पीटे जाने की तहरीर मिल गई है। जांच करने के बाद ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
‘खिरिया क्रय केंद्र पर गन्ना अधिकारी को पीटने के मामले की रिपोर्ट थाने में लिखने से मना किया जा रहा है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन को भी अवगत किया जा चुका है। जल्द ही मामले में संबंधित लोगों पर कार्रवाई कराई जाएगी’
- बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी