फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student's body forcibly Accused of blowing

छात्रा का शव जबरन फूंकने का आरोप

Sat, 14 Nov 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Student's body forcibly Accused of blowing
खुटार के गांव लक्ष्मीपुर निवासी भूरे की पत्नी सुदामा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री माधुरी गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। 30 सितंबर को वह पुत्री के साथ पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गुटैया में धान की बाली बीनने गई थी। घर लौटते समय पुवायां खुटार रोड पर गुटैया के एक किसान ने लापरवाही से जीप चलाते हुए पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण पुत्री को शाहजहांपुर रेफर किया गया, रास्ते में माधुरी ने दम तोड़ दिया। रात होने के कारण वह थाने नहीं जाकर शव को लेकर घर पहुंची।
विज्ञापन

एक अक्तूबर की सुबह चार बजे आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर पहुंचे और धमकाते हुए पुत्री के शव को जबरिया ले जाकर अज्ञात स्थान पर फूंक डाला। उससे सादे कागजों पर अंगूठा आदि भी लगवा लिया गया। इसके बाद गांव के ही एक पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर पति को बंधक बना लिया गया और कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। दीपावली के दिन पति बमुश्किल घर पहुंचे तो वह शनिवार को पति के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि दंपति की सहमति से छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया था। इस बावत तमाम लोगों के हस्ताक्षर युक्त कागज उनके पास है। जबरन शव फूंके जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed