फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stabbed father killed grandmother

दादी की जान ले ली पिता को भी चाकू घोंपा

Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
अल्हागंज (शाहजहांपुर)।
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stabbed father killed grandmother
कस्बे के मोहल्ला पछौआ में बुधवार की रात एक किशोर ने विक्षिप्त अवस्था में परिवार को लोगों पर हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से दादी की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल पिता, छोटे भाई और फूफा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के बाद आरोपी किशोर ने चाकू के साथ खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि किशोर को पिता पर अवैध संबंधों का शक था। मामले में फूफा की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पछौआ में रहने वाले 45 वर्षीय गजेंद्र सक्सेना अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने पांच दिसंबर 2014 को अपने 17 वर्षीय बेटे अतुल की शादी फरीदपुर (बरेली) की सिमरन से की थी। सिमरन के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात उसके ससुर गजेंद्र सक्सेना और सास सुमन छत पर सोए हुए थे। पति अतुल कमरे में सोया हुआ था। वह बरामदे में ननद यशी के साथ और ददिया सास 65 वर्षीय राममूर्ति देवर हनी के साथ सोई हुई थीं, तभी अचानक कमरे में अतुल ने चिल्लाना शुरू कर दिया। अतुल की आवाज सुनकर गजेंद्र और सुमन नीचे आ गए। गजेंद्र ने अतुल के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। अतुल कमरे के अंदर से अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। काफी देर तक जब अतुल शांत नहीं हुआ तो गजेंद्र ने पड़ोस में रहने वाले अपने बहनोई सुशील सक्सेना को बुला लिया। सुशील के साथ उनकी पत्नी उमा भी आ गईं। जब काफी देर तक अतुल शांत नहीं हुआ तो गजेंद्र ने दरवाजा खोलकर उसे घर के बाहर जाने को कह दिया। कमरे से बाहर निकले अतुल के हाथ में एक बड़ा चाकू था। अतुल ने अपने पिता गजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। बचार्ने आइं दादी राममूर्ति पर अतुल ने चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाने के प्रयास में अतुल के फूफा सुशील और छोटा भाई हरीश भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अतुल ने चाकू के साथ थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि किशोर को अपने पिता पर अवैध संबंधों का शक था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed