{"_id":"5703ff874f1c1b5433c812e1","slug":"soldier-home-burglars-made-off-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में गदियाना चुंगी के पास चोरों ने सिपाही के बंद घर का ताले तोड़कर हजारों के जेवर और नगदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर मुआयना करने पहुंच गई है। थाना सदर बाजार की शाहबाज नगर चौकी में तैनात सिपाही हैदर अली 30 मार्च को परिवार के साथ घर में ताला डालकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैतृक घर सुल्तानपुर गए हुए थे। रामनगर कॉलोनी में रहने वाले मकान मालिक सौरव ने मंगलवार की शाम मकान की तरफ घूमने गए थे, तभी उन्हें मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना हैदर को दी। हैदर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस उनके मकान पर पहुंच गई। हैदर ने अपने रिश्तेदार को मकान पर सामान का जायजा लेने के लिए भेजा। रिश्तेदार ने हैदर को फोन पर बताया कि चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अंदर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से का ताला तोड़ा और उसमें से सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान में रखा बाकी सामान नहीं छुआ है। घर में टीवी, फ्रिज, घरेलू सामान रखा हुआ है। जिसे चोरों ने हाथ नहीं लगाया है। जिससे लगता है कि चोर अकेला आया था और सिर्फ जेवर और नगदी लेकर चला गया।
विज्ञापन