{"_id":"57a5fba44f1c1bdd332b99c8","slug":"six-homes-nkb-put-a-the-material-collected-from-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घरों में नकब लगाई, एक घर से समेटा लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह घरों में नकब लगाई, एक घर से समेटा लाखों का माल
अमर उजाला ब्यूरो कोरोकुइयां/ सिंधौली।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी का कर रहे थे प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोरोकुइयां क्षेत्र के गांव पसिया खेड़ा में हुई घटना
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव पसियाखेड़ा में शुक्रवार की रात चोरों ने छह घरों में नकब लगाई। पांच घरों में चोरों के हाथ कोई माल नहीं लगा। छठे घर से चोरों ने हजारों की नगदी समेत लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित ने चोरी तहरीर थाना पुवायां में दी है।
गांव पसियाखेड़ा निवासी इफ्तेखार खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने रात इश्तयाक खां, मुस्कीन खां, लईक खां, हारुन खां और उनके भाई के घर नकब लगाई। चोरों को इनके घर से कोई माल हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग आंगन और बरामदा में सो रहे थे। चोरों ने उनके मकान के पीछे दोनों कमरों में नकब लगाकर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर 67 हजार की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह उनकी बेटी अजमा ने कमरे का ताला खोला तो चोरी की जानकारी हुई। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। छह घरों में नकब लगने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।