फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister manipulating opposition Teens forced into the stove

बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर  किशोर को चूल्हे में धकेला

Fri, 23 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर दबंगो ने एक किशोर के साथ मारपीट कर चूल्हे पर धक्का दे दिया। इससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को गांव के ही गुड्डू, उसका भाई गोपाल, जोगेंद्र और दिनेश उसके भाई रामआसरे के घर घुस आए। आरोपियों ने 17 वर्षीय भतीजे सूरज के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे चूल्हे पर धक्का दे दिया, जिससे सूरज गंभीर रूप से झुल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर सूरज के चाचा ने बताया कि उसकी ही बिरादरी के आरोपी उसकी 14 वर्षीय भतीजी से कई दिन से छेड़छाड़ कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम आरोपी उसके भाई के घर में घुस आए और भतीजी से छेड़छाड़ करने लगे, इस बीच सूरज मौके पर पहुंच गया। विरोध करने पर सूरज की पिटाई कर दी गई। इसके बाद शुक्रवार को भी आरोपियों ने सूरज के साथ मारपीट कर जला दिया। सूरज के चाचा ने बताया कि बदनामी के डर से तहरीर में छेड़छाड़ की बात नहीं लिखी गई है। 
विज्ञापन

एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सूरज के चाचा ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर के अलावा पीड़ित ने अलग से भी छेड़छाड़ की बात नहीं बताई है। उन्होंने सूरज के भी बयान लिए हैं, जिसमें वह खुद ही जल जाने की बात कह रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed