फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sir! My son is fighting with life and death

साहब! जिंदगी और मौत से लड़ रहा मेरा बेटा

Wed, 06 May 2015 12:10 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 06 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sir! My son is fighting with life and death
थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी फूलमती का 22 वर्षीय पुत्र अमित पुवायां कस्बे में एक टेंट पर काम करता था। 22 जनवरी को मोहम्मदी क्षेत्र के गांव अमीरनगर में एक फार्मर के यहां टेंट लगाने गया था। टेंट स्वामी और फार्मर ने जबरिया हाईटेंशन लाइन के नीचे टेंट लगवाना शुरू कर दिया।  इस दौरान बिजली लाइन से पाइप छू जाने के कारण अमित को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे अमित को मोहम्मदी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेंट स्वामी और फार्मर ने इलाज कराने का वायदा करते हुए कार्रवाई नहीं करने की बात कही। बाद में दोनों लोगों ने उसके पुत्र का इलाज नहीं कराया। महिला ने अपनी कुल डेढ़ बीघा जमीन गिरवी डालकर इलाज कराया, लेकिन अमित की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। अब पैसे का अभाव होने के कारण फूलमती पुत्र को घर ले आई। इसके बाद मोहम्मदी कोतवाली गई तो वहां की पुलिस ने पुवायां में कार्रवाई होने की बात कहकर टरका दिया। फरियाद सुनने के बाद सीओ ने मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी से बात करके मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. उमेश यादव ने भी अमित के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराने पर उचित इलाज का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed