{"_id":"ceeae6524aba7de2d0290be72de0c5e4","slug":"sir-fraudulently-put-a-thumb-took-the-excise-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! धोखे से अंगूठा लगवा ले गए आबकारी अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! धोखे से अंगूठा लगवा ले गए आबकारी अधिकारी
खुटार (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 31 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब पीने से मरे गांव खंडसार के परिमाल के घर रविवार को पूर्व सांसद मिथलेश कुमार पहुंचे। इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मृतक परिमाल के पिता चेतराम ने जिला आबकारी अधिकारी पर कागज पर धोखे से अंगूठा लगवाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने की मांग की।
परिमाल की 29 मई को कच्ची शराब पीने से मौत हो गई थी। सूचना के बाद भी पुलिस कई घंटे तक मौके पर इस इंतजार में नहीं गई कि मृतक का अंतिम संस्कार हो जाए, लेकिन बात हनीं बनने पर चार घंटे बाद मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 30 कई को जिला आबकारी अधिकारी गांव पहुंचे और पहले से लिखे कागज पर परिमाल के पिता चेतराम का अंगूठा लगवा लिया। कागज में लिखा था कि परिमाल नशीले कैपसूल खाने और शराब पीने का आदी था। जिस कारण उसकी मौत हुई है। गांव के लोगों ने कागज पर लिखा बयान पढ़कर सुनाने को कहा तो मामले का खुलासा हो सका।
रविवार को पूर्व सांसद मिथलेश कुमार गांव पहुंचे और मृतक के पिता से मामले की जानकारी ली। चेतराम ने बताया कि उससे धोखे में कागज पर अंगूठा लगवाया गया है, जबकि उनका पुत्र कच्ची शराब पीने से ही मरा है। पूर्व सांसद ने मौके पर मौजूद एसओ राजेश सिंह से कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने को कहा तो एसओ ने कहा कि आबकारी विभाग जब भी कार्रवाई करे, पुलिस उनके साथ रहेगी।