फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sepoy insults the brother of the abducted girl, beaten the brother

सिपाही ने अगवा लड़की की मां से की अभद्रता, भाई को पीटा

Tue, 04 Apr 2017 01:36 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खुटार थाने के एक चर्चित सिपाही ने अगवा लड़की को बरामद करने आई महाराजगंज पुलिस का सहयोग नहीं किया। इससे पुलिस को वापस लौटना पड़ा। यही नहीं सिपाही ने महाराजगंज पुलिस के साथ आई अगवा लड़की की मां और भाई से भी अभद्रता की। भाई की पिटाई भी कर दी। खुटार के एक गांव का युवक कंबाइन चलाता है। दिसंबर में वह कंबाइन से धान काटने फैजाबाद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गया था। धान की कटाई के दौरान उसे एक किसान की लड़की का मोबाइल नंबर मिल गया। धीरे-धीरे दोनों में बात होने लगी। ड्राइवर जब घर लौटा तो लड़की को अपने साथ ले आया। लड़की के पिता ने महाराजगंज थाने में 19 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

बाद में लड़की के पिता को लड़की के खुटार में होने की जानकारी मिली तो वह महाराजगंज थाने से एक दरोगा और सिपाही के साथ खुटार आया। पुलिस के साथ लड़की की मां और भाई भी थे। खुटार थाने का एक चर्चित सिपाही महाराजगंज पुलिस के आने की जानकारी पाकर कंबाइन चालक के घर पहुंचा और उससे साठगांठ कर ली। इसके बाद महाराजगंज पुलिस चालक के यहां पहुंची तो लड़की ने घर जाने से साफ इंकार कर दिया। मां और भाई ने रोते हुए लड़की से घर चलने को कहा तो सिपाही ने लड़की की मां से गालीगलौज शुरू कर दी और भाई को पीट दिया। महाराजगंज पुलिस खुटार के सिपाही के व्यवहार से स्तब्ध रह गई। दरोगा ने कहा कि उसने इस तरह का सिपाही अपने जीवन में नहीं देखा है। दरोगा ने आसपास के लोगों से मदद की अपील की, लेकिन सिपाही के भय से किसी ने भी पुलिस की मदद नहीं की। इसके बाद महाराजगंज पुलिस लौट गई। खुटार एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि लड़की जाने को तैयार नहीं थी, इस कारण महाराजगंज पुलिस लौट गई है। किसी ने भी सिपाही पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed