{"_id":"6ab3bab1cd4a4f4bfb08be11","slug":"attack-with-sticks-and-clubs-after-barging-into-the-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154397-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, अनीस निवासी ग्राम गढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान बिल्लू उर्फ गुलाम हुसैन, सैफ, गुलाम फरीद निवासीगण ग्राम बेडपुर, पिरान कलियर, शादाब और सुहैल लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुसे।
आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज कर उससे व परिवार से मारपीट करने लगे। सैफ ने कमरे में घुसकर पत्नी और बेटियों पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर अनीस जान बचाने के लिए घर से बाहर निकले तो बिल्लू पीछे दौड़ा। सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आई पुत्री से भी मारपीट की।
विज्ञापन
आसपास के लोगों के आने पर धमकी देकर भाग गए। जिला अस्पताल पहुंचने से उन्हें दून अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। जांच में अनीस के हाथ में फ्रैक्चर मिला। इसके बाद 21 सितंबर को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।