{"_id":"5833397c4f1c1b9c28b3a290","slug":"rundi-bike-by-truck-killed-two-real-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक रौंदी, दो सगी बहनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक रौंदी, दो सगी बहनों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कस्बे से करीब चार किमी दूर शाहजहांपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक को कांट पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना कांट के गांव मुड़िया आस निवासी अहमद हसन की छोटी बेटी उजमा रविवार रात गर्म तेल गिर जाने से झुलस गई थी, जबकि 23 नवंबर को अहमद हसन के साले गांव के ही मुश्ताक खां की बेटी की शादी भी है। बताते हैं कि दवा लेने और ममेरी बहन की शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने उजमा (17), उसकी बड़ी बहन शब्बू (22) गांव के ही अपने ममेरे भाई नूर मियां (21) के साथ बाइक से जलालाबाद के लिए निकलीं। जलालाबाद से मात्र तीन कि मी पहले कलक्टरगंज और उबरिया गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल नूर मियां को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन