फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ruins in the village the other day Youth shot

खंडहर गांव में दूसरे दिन युवक को गोली मारी

Thu, 13 Aug 2015 11:54 PM IST
जलालाबाद
जलालाबाद Updated Thu, 13 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ruins in the village the other day Youth shot
बुधवार को दसवीं की छात्रा से छेडख़ानी और बीच सड़क पर उसके कपड़े फाड़ दिए जाने की घटना को लेकर जिस खंडहर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, वहीं बृहस्पतिवार की शाम बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी की तैनाती के दौरान बाइक सवार तीन युवकों से दूसरे समुदाय के जुटे लोगों की कहासुनी हुई। उसी क्रम में फायरिंग हुई और उसमें बाइक सवार 24 वर्षीय अजीम के पीठ में गोली लगी तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। हमला करने वालों ने उसकी बाइक भी फूंक दी। तत्काल पुलिस ने सभी को खदेड़ा और जख्मी युवक को जिला अस्पताल भेजा। ताजा घटना की बीते कल की घटना से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन ताजा घटना के भी सामुदायिक विवाद का रंग देने की सूचना पर पूरा अमला हरकत में आ गया। रात को ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

फायरिंग की घटना बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे खंडहर गांव के टैक्सी स्टैंड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजीम मौके पर अकेले ही बाइक से पहुंचा था, लेकिन रात को थाने में दर्ज हुए केस में मौके पर अजीम के साथ उसके दो साथियों के भी होने का उल्लेख है। जिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ उसमें विहिप और बजरंग दल की ओर से एक पक्ष के लोगों को गांव से हटवाने के लिए दबाव बनाने के क्रम में साजिश रचने और एक समुदाय के लोगों को भड़काने का जिक्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव से भी अजीम के पक्ष में एक ओर से बड़ी संख्या में लोग जुटे और नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर हंगामा काटना चाहा। पुलिस ने हंगामे पर उतारू कुछ लोगों को मौके से हटवाया और रात को घटना के संबंध में मोहन सिंह, उनके बेटे अवधेश और नितिन समेत नौ लोगों को खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम की घटना के सामुदायिक विवाद का रंग लेने की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसडीएम भरत लाल सरोज और सीओ आदेश त्यागी ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव में डेरा डाल दिया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई घटना का बुधवार वाली घटना से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन एक ही गांव में लगातार दूसरे दिन दो समुदायों के बीच तनातनी वाली दूसरी घटना होने से प्रशासन उच्च स्तरीय सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल भर से सुलग रहा था तनातनी का लावा
जलालाबाद। गांव खंडहर में करीब एक साल पहले धार्मिक स्थल बनवाये जाने के शुरू हुये प्रयास के बाद से वहां दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी। तभी से दोनों पक्ष एक -दूसरे को इस मुद्दे पर नीचा दिखाने पर तुले थे। पंचायती चुनाव वाली सियासत से यह तनाव बीते कुछ दिनों से लगातार उफान पर था। बुधवार को छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और बीच सड़क पर कपड़ा फाड़ दिए जाने की घटना के बाद दो पक्षों में जिस तरह बवाल की स्थिति बनी, उसमें साल भर पुराना मसला फिर से सामने आया।
सूत्रों के मुताबिक, इस गांव में बीते साल मई महीने में एक पक्ष से जुड़े बाहरी व्यक्ति का आना जाना यहां शुरू हुआ।  बाद में वह स्थाई रूप से यहां एक घर मेें रहने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले उसने बिरादरी के अन्य लोगों के साथ गांव में ही अपने लिए जमीन की व्यवस्था कर उस पर धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो काम रुक गया। लेकिन कुछ दिन बाद ही पुन: निर्माण कार्य शुरू होने पर मामला प्रशासन तक पहुंचा। बीते 17 जून को एसडीएम और कोतवाल ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि कुछ लोग मदरसे का निर्माण करा रहे हैं लेकिन प्रशासन ने उसकी इजाजत नहीं दी। बाद में वहां लाउडस्पीकर भी बजाए जाने की बात सामने आई।
इसकी शिकायत भी प्रशासन से हुई और धीरे - धीरे कई संगठन इस विवाद में अपने स्वार्थ की रोटी सेंकने को कूद पड़े। गत जुलाई महीने में दोनो पक्षो के लोगो को कोतवाली बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। बुधवार को हुये प्रकरण ने आग में घी का काम किया और दोनों पक्षों ने अपना गुस्सा निकाला।

पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया
जलालाबाद। बुधवार को हुई घटना की पीड़ित छात्रा का पुलिस ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कराया। शुक्रवार को कोर्ट में उसका 164 के बयान दर्ज कराया जाएगा। इस घटना में पकड़े गए आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस इस मामले के दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

युवक पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने का आरोप
जलालाबाद। बुधवार को छात्रा से हुई छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कस्बे की एक महिला ने घर में घुसकर युवक द्वारा जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।

मोहल्ला गौसनगर निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पति साइकिल मिस्त्री है और पति की गैर मौजूदगी में जब वह बच्चों को छोड़ने स्कूल अथवा किसी अन्य कार्य से घर से बाहर निकलती है तो मोहल्ले का ही एक युवक उस पर न केवल फब्तियां कसता है, बल्कि कई बार उसने अश्लील हरकतें भी की। लोकलाज के चलते इसने किसी को यह बात नहीं बताई। उसने आरोप लगाया कि गत आठ अगस्त की दोपहर वह युवक इसके घर मे घुस आया और इसे दबोचकर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने इसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास लोग जुटे तो उसने तमंचा निकाल लिया और इसे देख लेने की धमकी देकर भाग गया। इसने बताया कि कि थाने में इसकी कोई सुनवाई न हुई। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed