Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting in land dispute, grocery shop set on fire

Agra News: जमीन के विवाद में पथराव, परचून की दुकान में लगाई आग

Fri, 13 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in land dispute, grocery shop set on fire
बाह: फरैरा में जमीन एवं संप​त्ति के विवाद में आगजनी
बाह। फरैरा में बृहस्पतिवार दोपहर 2:45 बजे एक ही परिवार के लोग जमीन एवं संपत्ति के विवाद में भिड़ गए। पहले पथराव हुआ, फिर परचून की दुकान में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बाह के फरैरा गांव के एक ही परिवार में जमीन एवं संपत्ति का विवाद है। अरविंद की आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे परचून की दुकान है। अरविंद ने पुलिस को बताया कि पहले ईंट-पत्थर फेंके गए थे, बचने के लिए दरवाजा बंद कर लिया तो परचून की दुकान में आग लगा दी गई। दरवाजा खोलते ही आग की लपटें देख कर उन्होंने को सूचना दी। सूचना पर बाह पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन और संपत्ति के विवाद में मारपीट एवं आगजनी की घटना हुई है। बाह पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed