फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways, railway station and Checking in hotels

रोडवेज, रेलवे स्टेशन और होटलों में हुई चेकिंग

Thu, 13 Aug 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 13 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roadways, railway station and Checking in hotels
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सुरक्षा की दृष्ट्रि से बृहस्पतिवार की शाम रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों की सामन की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में रोडवेज बस अड्डा से चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वायड, मेंटल डिटेक्टर टीम से रोडवेज बस में बैठे यात्रियों का सामान चेक किया गया। रोडवेज के आसपास घूमने वाले लोगों की भी तलाशी ली गई। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का सामन चेक किया गया। स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया। मेंटल डिटेक्टर और खोजी कुतिया से यात्रियों का सामान चेक कराया गया।  इसके बाद स्टेशन रोड पर बने होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें होटल क्लासिक का एक-एक कमरा खोलकर तलाशी ली गई। होटल में हुई अचानक चेेकिंग से खलबली मच गई। होटल से पुलिस जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान इंस्पेक्टर सदर जेपी तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग
एएसपी सिटी राजेश सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस टीम जीआरपी एसआई शिवशंकर पटेल, अजय शर्मा, ब्रह्मा गौड़, ओमवाल सिंह सहित स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने प्लेटफार्म एक पर चेकिंग की। पुलिस टीम के साथ गए डॉग स्क्वॉयड और मेटल डिटेक्टर से यात्रियों के बैग, सूटकेस एवं अन्य सामान की चेकिंग की गई। इसी दौरान बारिश होने की वजह से टीम केवल प्लेटफार्म एक पर चेकिंग करके वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर साफ-सफाई रखने के निर्देश
शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने बैठक करके पालिका के सफाईकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस और सावन माह में शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही क्रांतिकारियों की प्रतिमा वाले स्थानों पर चूने का छिड़काव करने की बात भी कही।

चेयरमैन ने सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को क्षेत्र में ड्यूटी करते रहने के निर्देश दिए। वहीं पथ प्रकाश प्रभारी को सभी प्वाइंट 14 अगस्त की शाम तक चेक करने निर्देश दिए और खराब प्वाइंट सही कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed