फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus crushed by woman's death

रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत

Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 Roadways bus crushed by woman's death
सुनीता देवी
खुटार। रविवार तड़के शौच को जा रही महिला की शाहजहांपुर से गौरीफंटा जा रही रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद कई वाहनों ने महिला के शव को कुचल दिया। महिला के पति ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

गांव रूजहा कलां निवासी ओमकार की पहली पत्नी की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी सुनीता देवी से हुई थी। रविवार सुबह चार बजे 30 वर्षीय सुनीता देवी शौच को जा रही थीं। शाहजहांपुर से गौरीफंटा जा रही रोडवेज बस ने सुनीता को टक्कर मार दी। चालक गुरदीप सिंह उसे कुचलता हुआ बस भगा ले गया। ओमकार के अनुसार पत्नी सुनीता के साथ उनकी मां रामवती भी शौच को गई थीं। रामवती और गांव के ही प्रदीप ने घटना को देखकर शोर मचाया तो मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। 
विज्ञापन

जानकारी पाकर ओमकार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। ओमकार की तहरीर पर बस चालक गुरदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वाहनों से कुचलने की चर्चा
खुटार। गांव रूजहा कलां के कुछ लोगों ने बताया कि सुनीता का शव बेहद बुरी तरह कुचल गया था। ऐसा संभवत: शव के ऊपर से कई वाहन गुजर जाने के कारण हुआ। ओमकार के अनुसार हादसे के समय उसकी मां और गांव का प्रदीप मौके पर ही मौजूद थे। ऐसे में शव के ऊपर से कई वाहनों का गुजरना और शव का बेहद क्षतविक्षत हो जाना तमाम सवाल खड़े कर रहा है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सुनीता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 
जलालाबाद। शनिवार रात कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर गांव ठिंगरी के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसेे के बाद कोई उचक्का युवक की जेब में रखी 25 हजार की नकदी, मोबाइल और घड़ी ले निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अल्लागंज निवासी 32 वर्षीय पीर मोहम्मद शनिवार शाम कटरा से रुई खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। करीब आठ बजे जब वह गांव ठिंगरी के पास पहुंचे तभी जलालाबाद की तरफ  से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। वह करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े आने-जाने वालों से मदद की गुहार करते रहे लेकिन कोई नहीं रुका। किसी तरह खबर मिली तो एक घंटे बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पीर मोहम्मद को जलालाबाद अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  घरवालों के अनुसार पीर मोहम्मद रुई खरीदने के लिए 25 हजार रुपये लेकर घर से निकले थे। हादसे के बाद रुपये उनके पास नहीं मिले। उनका मोबाइल और घड़ी भी गायब थी। पीर मोहम्मद की की पत्नी आयशा की ओर से अल्लागंज थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

तीन मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
गांव सिसोरा नकूमपुर निवासी कमलेश कुमार मिश्रा रविवार को अपनी पत्नी गीता देवी के साथ किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। वापस घर आते समय ग्राम बड़ागांव के तुलाराम बाबा स्थान के पास उनकी बाइक में एक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग निकला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक अन्य घटना में गांव समुलिया के आदेश कुमार बाइक से पुवायां आ रहे थे। पुवायां में उनकी बाइक में एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा गांव धारा के पूर्व प्रधान रामभरोसे बाइक से पुवायां आ रहे थे। हरियाली किसान बाजार के पास एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed