{"_id":"7eb83b6e5697d893fe528e5f503ddf1b","slug":"road-actident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
कांट (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 13 Dec 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में कमल नैनपुर मोड़ के पास कांट रोड पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार 28 वर्षीय रुपाली सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति विवेक सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के गोद में डेढ़ वर्ष का बेटा अभिनय बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
गांव कमल नैनपुर में रहने वाले विवेक सक्सेना गांव यारपुर के मजरा सरदार झाला के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार की दोपहर वह बाइक से पत्नी रुपाली और डेढ़ वर्षीय बेटे अभिनय के साथ किसी काम से शहर जाने के लिए घर से निकले थे। कमल नैनपुर मोड़ के पास कांट रोड पर उनकी बाइक पीछे से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आ गई।
पीछे बैठी रुपाली बाइक से गिरकर ट्रक के पिछले पहिया की चपेट में आ गई। जबकि गोद से डेढ़ साल का अभिनय सड़क पर गिर गया। हादसे में अभिनय को खरोंच भी नहीं आई। रुपाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक के पैर टूट गए। हादसे की खबर लगते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।