फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road actident

सड़क हादसे में आलू व्यापारी की मौत

Sat, 06 Dec 2014 07:04 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 06 Dec 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कुड़री चक चंद्रसेन में रहने वाले आलू व्यापारी 45 वर्षीय हसन खां शुक्रवार की रात मंडी से घर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गांव हार गुरैया के पास उनकी किसी अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई। घायल हसन खां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात हसन खां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हसन खां आसपास के गांवों के किसानों से फुटकर आलू खरीदकर मंडी में बेचते थे। शुक्रवार को मंडी में काम निपटाने के बाद रात करीब दस बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में खड़हार रोड पर गांव हार गुरैया के पास उनकी अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक वाला मौके से फरार हो गया। घायल हसन खां को सड़क पर तड़पते देखकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उनके घर पर सूचना दी। घायल हसन खां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब रात सवा बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



बेटी की शादी की तैयारी
कर रहे थे हसन खां
हसन खां ने बड़े बेटे शाहिद की शादी कर दी थी। उससे छोटी बेटी जरीन की शादी के लिए वह तैयारियां कर रहे थे। उन्होंने बेटी की शादी के लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी थी। पत्नी सुनीता बेगम और छोटी बेटी सरजीना का हसन खां की मौत के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे सरताज, जुबैर, कय्यूम और टाला पिता की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed