फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road actident

परीक्षा देकर लौटते छात्र की टेंपो पलटने से मौत

Mon, 02 Mar 2015 11:20 PM IST
चांदपुर/खुटार।
चांदपुर/खुटार। Updated Mon, 02 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
road actident
टेंपो पलट जाने से उसमें सवार इंटर का छात्र गांव हरिहरपुर निवासी दिनेश कुमार गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का पुत्र दिनेश गांव खमरिया के सुखदेव सिंह इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र बंडा के गांव देवकली स्थित सुभाषचंद्र बोस इंटर कालेज में था। सोमवार को वह पेपर देने के बाद टेंपो से घर जा रहा था। गांव प्रीतमपुर में टेंपो असंतुलित होकर पलट जाने से कई यात्री घायल हो गए। मामूली घायल यात्री दूसरे वाहनों से चले गए। चालक ने लोगों की मदद से टेंपो सीधा कराया और दिनेश को मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस का चालक मौके पर पहुंचा और दिनेश को खुटार के सरकारी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्र के पास से मिले प्रवेश पत्र और आधार कार्ड से पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मीरा देवी सहित घर के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed