{"_id":"0583986120d12f3beb21bb2b6e407af8","slug":"rise-chori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल चोरी में आरपीएफ नहीं कर रही सहयोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल चोरी में आरपीएफ नहीं कर रही सहयोग
रोजा।
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
गत 19 जनवरी को पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर बरामद किए गए 21 बोरा चावल के मामले में भी रेलवे की आरपीएफ ने अपने यहां चोरी की घटना से इन्कार कर दिया, जबकि बरामद बोरों पर एफसीआई का मार्का लगा है। यह चावल मोंगा पंजाब से न्यू जोराहाट के लिये चला था। चावल बरामदगी के समय पुलिस ने यह चावल रेलवे से चोरी होना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचक एसएस यादव ने इस मामले में चावल के मालिक तक का रिकार्ड खंगाला है और आरपीएफ द्वारा विवेचना में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया है। इसकी उनको डिलीवरी रिपोर्ट नहीं मिली है। इस मामले में भी आरपीएफ की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
विज्ञापन