{"_id":"58f65d5d4f1c1b0b524713d8","slug":"retired-teacher-for-land-son-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए रिटायर्ड शिक्षक को बेटे ने मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए रिटायर्ड शिक्षक को बेटे ने मार दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाड़ूूजई प्रथम में मंगलवार सुबह जमीन नाम न करने पर एक कलियुगी युवक ने रिटायर्ड शिक्षक पिता को सिर पर हथौड़ी मारकर घायल करने के बाद उनके तमंचे से गोली मार दी। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घरवाले उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। एएसपी सिटी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी ली।
मोहल्ला बाडू़जई प्रथम निवासी 79 वर्षीय रिटायर शिक्षक मोहम्मद शाह के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा अब्दुल रहमान जमीन को लेकर आए दिन विवाद करता था। वह कलान क्षेत्र के गांव देवकली स्थित खेती की जमीन अपने नाम कराना चाहता था, जबकि पिता इसके लिए राजी नहीं थे। मंगलवार सुबह करीब दस बजे फिर से इसी बात को लेकर अब्दुल रहमान से झगड़ा शुरू कर दिया। बताते हैं कि पहले तो उसने पिता के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किया, जैसे ही वह लहूलुहान होकर आंगन में गिर पड़े। इसके बाद उसने उन पर तमंचे से गोली चला दी, जो उनके बगल के पास लगी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इतने में मौका पाकर आरोपी भाग गया। छोटे बेटे अजीज-उर-रहमान ने पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से घर वालों ने उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। गोलीकांड की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सदर इंस्पेक्टर केके तिवारी तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गए। एएसपी ने घायल शिक्षक से घटना के बारे में जानकारी और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
00
चाचा, साढ़ू को भी मार चुका है गोली
पुलिस ने बताया कि पिता को गोली मारने का आरोपी अब्दुल रहमान इससे पहले अपने चाचा और साढ़ूू को भी गोली मारकर घायल कर चुका है। इसकी जानकारी घरवालों ने पूछताछ के दौरान दी।
विज्ञापन
00
वर्जन-
मोहम्मद शाह के पास 40 बीघा जमीन । उनके चार बेटे हैं। जमीन से जो पैदावार होती है, उसके वह स्वयं को मिलाकर पांच हिस्से कर लेते हैं। बड़े बेटे अब्दुल रहमान के बारे में बताया गया कि वह झगड़ालू प्रवृत्ति का है। उसने सोचा पिता को मारने के बाद जमीन उसके हिस्से में आ जाएगी। इसी के चलते उसने गोली मार दी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- कमल किशोर, एएसपी सिटी