फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   report file in suger mile security head

बजाज चीनी मिल के सिक्योरिटी हेड समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jan 2015 06:27 PM IST
मकसूदापुर (बंडा)।
मकसूदापुर (बंडा)। Updated Tue, 06 Jan 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
 बजाज चीनी मिल के सिक्योरिटी गार्डों की मारपीट में घायल गांव शेरपुर के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लखविंदर सिंह और राजू सिंह ने मिल के सिक्योरिटी हेड सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर गंभीर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव शेरपुर निवासी सगे भाई लखविंदर सिंह और राजू सिंह कनपारा सेंटर से मिल में गन्ना ढुलाई का काम करते हैं। सोमवार को मामूली विवाद में मिल के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों भाइयों को पीटकर मरणासन्न कर दिया था। इससे आक्रोशित किसानों ने पेराई कार्य ठप कर दिया था और मिल में जमकर हंगामा किया था। इसके बाद मौके पर पहुंची ने बमुश्किल मामले को शांत कराया था और घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन

दोनों घायलों की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दर्ज कराई रिपोर्ट में घायलाें ने बताया कि उनका सुरक्षागार्ड गांव मुड़िया छावन के कौशल कुमार से विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे सिक्योरिटी हेड केएम तिवारी के ललकारने पर कौशल सहित चार गार्डों ने उन्हें पीटकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मुझ पर लगे आरोप गलत
घटना के समय मैं लंच पर गया था। मारपीट की जानकारी होने पर मौके पर गया और किसानों को बताया कि मारपीट करने वाले गार्डों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मेरे खिलाफ लिखाई रिपोर्ट गलत है।
- केएम तिवारी सिक्योरिटी हेड बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed