फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reiki over the month, then looted the third time

महीने भर की रेकी, फिर तीसरी बार में लूटा

Fri, 20 Nov 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Reiki over the month, then looted the third time
महीने भर की रेकी के बाद गत नौ नवंबर को बंडा में भैंसी नदी के पुल के पास राइस मिलर पवन कुमार धवन को गोली मारकर लूटे गए 10 लाख रुपये के मामले में शाहजहांपुर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब बंडा क्षेत्र में दूसरी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे शातिरों से हुई मुठभेड़ में एक अंतर जनपदीय लुटेरा गिरोह के आठ सदस्य धर दबोचे गए, जबकि अन्य दो सदस्य फरार हो गए। गिरफ्तार लुटेरों में से चार लखीमपुर खीरी के हैं, जबकि दो-दो शाहजहांपुर और सीतापुर जिले के हैं। इनसे लूटी गई राशि में से कुल चार लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही इनके पास से आठ तमंचे, कई कारतूस, तीन बाइक और पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं। बरेली जोन के आईजी ने इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न जिला पुलिस मुख्यालय में इस गिरोह का मीडिया के सामने खुलासा करते हुए एसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य हमेशा ऐसे नए इलाके में अपने शिकार की तलाश करते हैं, जहां इनका पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड पुलिस के पास न हो। अभी तक इनके लखीमपुर खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में हुई आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की पुष्टि हुई है लेकिन पीलीभीत और अन्य जनपदों में भी इनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। खीरी और सीतापुर में अपने खिलाफ कसते शिकंजे के मद्देनजर इस गिरोह के सरगना रवींद्र सिंह (बंडा क्षेत्र के पुवायां रोड पर नई बस्ती निवासी) ने बंडा-खुटार इलाके में ही नए शिकार की तलाश करनी शुरू कर दी। उसी क्रम में अभी फरार बंडा निवासी लोकल ट्रिपर सोनू का सहयोग लिया गया, जिसने ज्यादा मोटी रकम लेकर आवाजाही करने वाले व्यापारियों की रेकी करनी शुरू की।  
विज्ञापन

उसी ने महीने भर की रेकी में राइस मिलर पवन धवन का टारगेट बनवाया और भैंसी नदी वाली पुल के पास संकरे मार्ग पर लूट का महफूज इलाका भी बताया। फिर दो बार शिकार पर धावा भी बोला गया, लेकिन वह इनके हत्थे चढ़ने से बच गया। तीसरी बार गत नौ नवंबर को तीन बाइकों पर सवार नौ लोगों ने आगे-पीछे रहते हुए शिकार पर धावा बोला था। तब पवन पर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर घुंसी निवासी राजेश कश्यप और महेश कश्यप ने गोलियां दागीं थीं। गिरफ्तार लुटेरों में बंडा के बाबा चरनदास कालोनी निवासी अरविंद सिंह, सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के ददवारा निवासी राजेश यादव और दशरथपुर निवासी हरिनाम सिंह यादव उर्फ गट्टे के अलावा लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी दिनेश शर्मा और हैदराबाद थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी रमेश चंद्र रैदास उर्फ रिंकू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
फरार मंत्री और सोनू की तलाश जारी
शाहजहांपुर। पकड़े गए अंतर जनपदीय गिरोह के दो अहम सदस्य अब भी फरार हैं। इनमें से एक सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के कमईपुर का अशोक मालू उर्फ मंत्री है, जबकि दूसरा बंडा निवासी सोनू है। गत नौ नवंबर को राइस मिलर से हुई लूट के बाद इन्हीं दोनों के घर गिरोह के सदस्यों ने लूट में मिले 10 लाख में से पांच लाख रुपये आपस में बांटे थे। एसपी बबलू कुमार के अनुसार, बाकी के पांच लाख रुपये इन्होंने सोनू के घर रख दिया था। घटना के करीब एक हफ्ते बीतने के बाद गिरोह के सदस्य फिर एक साथ जुटे और आपस में बाकी की रकम बांट ली और नए शिकार को लूटने निकले थे। तभी तफ्तीश में जुटी पुलिस टीम से इनका सामना हुआ और मुठभेड़ के बाद पकड़ में आए लोगों के पास 50-50 हजार रुपये नगद बरामद हुए।
000
खीरी में अपहरण कांड कर चुके महेश-राजेश
शाहजहांपुर। पकड़े गए अंतर जनपदीय लुटेरा गिरोह में लखीमपुर खीरी जिला के नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर घुंसी का रहने वाला महेश कश्यप पुत्र जंगबहादुर और राजेश कश्यप पुत्र बदलू वर्ष 2008 में उसी जिले के मैलानी में एक सनसनीखेज अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। तीन लोगों का अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। वहां इनके खिलाफ मुकदमा नंबर 45/2008 दर्ज हुआ था। बाद में वर्ष 2014 में सीतापुर जिला के हरगांव में चीनी लदी ट्रक राजेश ने अशोक और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटी थी।
000
दस दिनों पहले ही जेल से छूटा था हरिनाम
शाहजहांपुर। बंडा लूट कांड से करीब 10 दिनों पहले ही सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के दशरथपुर का रहने वाला शातिर हरिनाम सिंह यादव उर्फ गट्टे जेल से छूटा था। एसपी बबलू कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2014 में लखीमपुर खीरी में हुई डकैती के मामले में जेल गया था। उस संबंधी केस (नंबर 2959/ 20014) खीरी कोतवाली में दर्ज हुआ था।
000
गोली मारने वाले को राइस मिलर ने पहचाना
शाहजहांपुर। गत नौ नवंबर को बंडा में हुई लूट के शिकार राइस मिलर पवन कुमार धवन शुक्रवार को क्षेत्र के व्यापारी साथियों के साथ जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। एसपी के समक्ष जैसे ही गिरफ्तार अंतर जनपदीय लुटेरा गिरोह के सदस्य पेश किए गए उनमें से एक महेश की ओर उंगलियों से संकेत करते हुए यह चिल्ला उठे कि साहब इसी ने गोली मारी थी। फिर साथ बैठे पुलिस अधिकारियों ने पूछा तो महेश ने अपना अपराध कबूला भी।
000
आईजी ने 15 हजार रुपये का इनाम दिया
शाहजहांपुर। बंडा लूट कांड का खुलासा करने वाली 11 सदस्यीय शाहजहांपुर पुलिस टीम को एसपी की संस्तुति पर आईजी (बरेली जोन) ने 15 हजार रुपये नगद धनराशि से पुरस्कृत किया है। इस टीम में बंडा थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा, एसआई मुदस्सिर हुसैन, हेड कांस्टेबल पूरनचंद, कमलेश, नेमपाल और नरेंद्र सिंह एवं सर्विलांस सेल प्रभारी रजी अहमद, हेड कांस्टेबल बिरजा राम, कांस्टेबल राजीव कुमार, जयप्रकाश और विजय भान शामिल हैं।

00
व्यापारी भी पुलिस टीम को सम्मानित करेंगे
शाहजहांपुर। बंडा लूट कांड के साथ नए अंतर जनपदीय गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के साथ ही टीम का मार्गदर्शन करने वाले अधिकारियों को बंडा के व्यापार मंडल ने सम्मानित करने की घोषणा की। व्यापार मंडल के सदस्यों ने एसपी से अनुरोध भी किया। इनमें अध्यक्ष मोहन कुमार मित्तल, अनिल कटियार, जसपाल मलहोत्रा, रमनदीप सिंह, रमन कुमार, कुलदीप कुमार, प्रवेश कुमार, दीपक शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed