फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape with girl

13 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से रेप

Mon, 19 Oct 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 19 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
rape with girl
स्टेशन के समीन मोहल्ला एमन जई जलालनगर में एक मीनार मस्जिद कब्रिस्तान के पास खेत में ले जाकर रविवार देर शाम एक 13 वर्षीया मंदबुद्धि बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपी ने बच्ची के घटना के बारे में किसी से जिक्र न करने के लिए धमकाकर घर वापस भेजा। घर लौटकर बच्ची ने मां को बीती रात आपबीती सुनाई तो पहले इज्जत की खातिर बात को दबा लिया लेकिन बच्ची को न्याय दिलाने की ठानकर पीड़ित की सोमवार शाम को थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और रात को पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़ित को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी 22 वर्षीय रमेश पुत्र बालक राम उक्त मोहल्ले में ही रहता है। पीड़ित के पिता पुलिस से संबद्ध सेवा में रहे थे और एक कत्ल के मामले में इस समय आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। सातवीं कक्षा में पढ़ रही पीड़ित की मां दूसरे के घरों में काम कर अपना जीवनयापन करती है। रविवार शाम पीड़ित उक्त मस्जिद के पास अपने मामा के निर्माणाधीन मकान वाले प्लाट में गई थी। वहां उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया और खींचकर खेत में ले गया और जमीन पर गिराकर दुराचार किया। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने रेप के आरोप को झूठा बताया है और छेड़छाड़ की बात कबूली है। सदर बाजार थाना प्रभारी जेपी तिवारी ने कहा कि मेडिकल जांच की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट के बाद विवेचना की दिशा तय होगी। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी बबलू कुमार ने कहा कि पास्को एक्ट के तहत इस मामले में संपूर्ण विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed