{"_id":"6cc30c6889ded2139584e8f75d8336ef","slug":"railway-station-went-on-checking-operations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर / रोजा।
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद रेलवे में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार को शाहजहांपुर और रोजा स्टेशनों पर प्लेटफार्मों और लंबी दूरी की ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
रोजा में आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र मलिक, जीआरपी प्रभारी विवेक मौर्य ने दलबल के साथ स्थानीय स्टेशन पर करीब एक दर्जन ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया पठानकोट में हुए हमले के बाद रेलवे में कर्मियों के अवकाश बंद कर दिए गए हैं और मंडल सुरक्षा आयुक्त एके वर्णवाल के अगले आदेशों के तहत ट्रेनों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों में नौबहार सिंह, मुकेश डंगवाल, राजेंद्र यादव, कुलदीप गुप्ता, भोला सिंह सहित तमाम जवान शामिल थे। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन के अलावा वीआईपी कक्ष, मुसाफिरखाना आदि में चेकिंग हुई।