{"_id":"6e5b37fc0413fcd21b0869393e791711","slug":"railway-reservation-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई आरपीएफ टीम को दौड़ाया, हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई आरपीएफ टीम को दौड़ाया, हाथापाई
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत वर्ष जून में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट और आरक्षण में घपलेबाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ की टीम ने तिलहर में दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने परिवार सहित जमकर पुलिस टीम से हाथापाई की। पुलिस टीम ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बता दें कि गत वर्ष 14 जून को तिलहर में आरपीएफ ने छापा मार कर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण में घपले बाजी के आरोप में बुकिंग लिपिक छेदा लाल को गिरफ्तार कर धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया था। इसका एक सह आरोपी नितिन गुप्ता पुत्र बृजेंद्र गुप्ता निवासी मौजमपुर फरार चल रहा था। शुक्रवार को आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एसएस गंगवार के नेतृत्व में हमराही सोनू कुमार, एएसआई रामऔतार मीढ़ा, सिपाही राजीव कुमार, प्रवीण सिंह तथा तिलहर कोतवाली के प्रीतम दत्त शर्मा की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने उसके आवास पर पहुंची। इस दौरान नितिन गुप्ता, भाई निक्कू गुप्ता व पिता बृजेंद्र गुप्ता ने गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई भी की गई। पुलिस बल ने नितिन व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। पिता बृजेंद्र गुप्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। प्रभारी निरीक्षक एसएस गंगवार ने नितिन, निक्कू व बृजेंद्र गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी का विरोध करने, पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। नितिन को आरपीएफ की टीम अपने साथ ले गई, जबकि निक्कू को स्थानीय पुलिस ने विवेचना तक यह कहकर छोड़ दिया कि आवश्यकता पड़ने पर पुन: हाजिर होना होगा। नगर में उक्त प्रकरण की काफी चर्चा रही।