{"_id":"574efc344f1c1b0209109957","slug":"raid-on-nursing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश पाल ने टीम के साथ बारहपत्थर चौराहे के पास अवैध रूप से चल रहे काव्या नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद डॉक्टर मौके से भाग निकला। छापे में अन्य वस्तुओं के अलावा काफी बड़ी कैंची और एक चाकू भी मिला। डिप्टी सीएमओ ने मौके पर मिले दो कंपाउंडर को नोटिस तामील कराकर तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
गांव सिकंदरपुर को जाने वाली रोड पर लंबे समय से संचालित काव्या नर्सिंगहोम के बारे में मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। अस्पताल में माइनर ओटी रूम, पांच बेड वाला हाल, बड़ी मात्रा में दवाइयां और मरीजों को देखने के लिए अलग से कमरा बना हुआ था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इस नर्सिंगहोम अस्पताल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसको फर्रुखाबाद निवासी ऋशभ कुशवाहा संचालित करता है। अस्पताल में एबार्शन (गर्भपात), डिलीवरी से लेकर सभी तरह की बीमारियों को इलाज व मरीजों को भर्ती करने की सुविधा थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फर्रुखाबाद जनपद के गांव नगला हूसा निवासी सुनील कुमार और इसी जनपद के गांव गंधिया निवासी राजकपूर कंपाउंडर के रूप में काम करते मिले। इन कर्मचारियों को नोटिस तामील कराया गया है। इस मामले में संबंधित डॉक्टर की डिग्री की जांच कराने और बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।