फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan not writing police reports Gangrep

पुवायां पुलिस नहीं लिख रही गैंगरेप की रिपोर्ट

Tue, 26 May 2015 11:42 PM IST
पुवायां
पुवायां Updated Tue, 26 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Puwayan not writing police reports Gangrep
भूत उतारने के बहाने श्मशान घाट में 27 अप्रैल को महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसपी और सीओ से दंपति की गुहार भी काम नहीं आ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला कुछ समय से बीमार रहती थी। गांव इटौली का एक व्यक्ति तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता है। महिला का पति 25 अप्रैल को तांत्रिक से मिला और पत्नी के बीमार होने की बात बताई। तांत्रिक ने बताया कि महिला पर भूत का साया है और श्मशान घाट में ही भूत को भगाया जा सकता है। तांत्रिक के बहकावे में आकर युवक ने अपनी पत्नी को 27 अप्रैल की रात में अकेले ही तांत्रिक के घर भेज दिया। तांत्रिक अपने तीन अन्य साथियों के साथ महिला को पूजा कर भूत उतारने के बहाने गांव इटौली के श्मशान घाट ले गया। श्मशान घाट में महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाराें ने उसके साथ दुराचार किया। तांत्रिक के चंगुल से छूटने के बाद महिला घर पहुंची और पति को घटना से अवगत कराया। दंपति ने दूसरे दिन पुवायां पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद दंपति एसपी और सीओ से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति को थाने बुलाया गया था, लेकिन वे उनसे नहीं मिले। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed