फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan Hero stolen from five locations , including the

पुवायां में हीरो के शोरूम सहित पांच स्थानों से चोरी

Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रविवार के बाद सोमवार रात भी पुवायां क्षेत्र में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई। पुलिस ने एक भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोग परेशान हैं। गांव बड़ागांव निवासी शैलेश वैश्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर हीरो बाइक का शोरूम है। सोमवार रात चोरों ने शोरूम का ताला तोड़कर 26 हजार की नगदी, एक लैपटॉप और एक एलईडी टीवी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह वह शोरूम पर आए तो चोरी का पता चल सका। उधर पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी सचिन कुमार अवस्थी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह मई को वह परिवार सहित ससुराल गए थे। घर पर ताला लगा था। सोमवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एलसीडी टीवी, सोने की दो अंगूठी, पांच हजार की नगदी, सोने का हार, मांगबेंदा, झुमकी आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी की तीन अन्य घटनाएं गांव समुलिया में हुईं। गांव के रामवीर के घर दीवार के सहारे घुसे चोरों ने ढाई हजार की नगदी, दो मोबाइल, गांव के केशव के घर से बक्से में रखी पांच सौ रुपए की नगदी और कुलदीप के घर से पांच हजार की नगदी, एक मोबाइल, चांदी के खड़ुआ चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


सलनहा में 70 हजार की नगदी सहित दो लाख की चोरी 
खुटार क्षेत्र में चोरों ने चार दिन के अंदर चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दे डाला है। तहरीर दिए जाने के बाद भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव सलनहा के राकेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगन में सो रहा था। रात में किसी समय चोर पड़ोस के प्राथमिक स्कूल की छत से घर में घुस आए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखी 70 हजार रुपए की नगदी और बक्से में रखे सोने के झाले, एक लर, दो अंगूठी, कुंडल और तीन जोड़ी पायल चोरी कर ली। सुबह जागने पर चोरी का पता चल सका। पुलिस ने राकेश की तहरीर लेने के बाद मामले की जांच कराने कराने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed