{"_id":"588deea64f1c1b2d3de800ce","slug":"puwayan-four-stores-in-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में चार दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुवायां में चार दुकानों में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चोरों ने नगर में चार दुकानों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। दुकानदारों ने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी पवन बाजपेयी की डाक बंगला रोड पर खाद की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी चोरी कर ली। इसी के पास शाहजहांपुर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी पंकज चावला की फर्नीचर की दुकान से दो जोड़ी गद्दे, 12 हजार की नकदी और फर्नीचर बनाने के उपकरण सहित 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुवायां के ही मोहल्ला कसभरा अस्तल निवासी सुरेंद्र सिंह के शाहजहांपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी सहित 40 हजार रुपये की दवाइयां चोरी कर लीं। मोहल्ला कसभरा मिशन निवासी मनीष वर्मा की दुकान का ताला तोड़कर चोर चार हजार की नकदी सहित 70 हजार रुपये की कीटनाशक दवाइयां चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने बैटरी की एक दुकान के भी ताले तोड़े लेकिन चोरी करने में असफल रहे।
चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने जताया रोष
एक ही रात में चार दुकानों में चोरी होने की जानकारी पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, मंगल मिश्र, सुधीर अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और आए दिन हो रही चोरी की वारदातों पर रोष जताया। व्यापारियों ने कहा कि नगर में चोरी की तमाम घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चोरों का सुराग लगाने का भी प्रयास नहीं करती है। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।