फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   prdhans jeth fired by bullet

प्रधान के जेठ की  गोली मारकर हत्या 

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
prdhans jeth fired by bullet
बंदूक के दम पर की पिटाई
क्षेत्र के गांव ढका लालपुर में रविवार की शाम गांव में बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें सीने में गोली लगने से ग्राम प्रधान के जेठ की मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव की प्रधान फूलन देवी के पति रामसरन कश्यप शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव में एक स्थान पर बिजली का खंभा लगवा रहे थे, जिसमें दूसरे पक्ष बहोरन कश्यप, साधू कश्यप और बदन कश्यप ने उस जगह पर खंभा लगाने को लेकर विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी शुरू हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। फायर रामसरन के बड़े भाई 45 वर्षीय शिवराज के सीने में लगा। फायर लगते ही शिवराज मौके पर गिर गए और कुछ देर तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में गांव के धनवीर का सिर फट गया। इसके अलावा कई लोग चोटिल हुए। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर सीओ जलालाबाद उमेश शर्मा, एसओ कलान प्रभुकांत, एसओ परौर विपिन मौर्या मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

घटना से मृतक के घर में कोहराम 
ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम प्रधान फूलन देवी के पति रामसरन सात भाई हैं। वह प्रधानी का चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों के दबाव में उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी गए। शिवराज की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी रेशमी का रो-रोककर बुरा हाल है। शिवराज के छह बेटे और एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तरफ से चली गोली से शिवराज की मौत हो गई। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 
- प्रभुकांत, एसओ कलान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed