फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police seizes 16 cans of refind

16 पीपा रिफाइंड कुकिंग ऑयल किया सीज

Sun, 15 Oct 2017 01:02 AM IST
shajahanpur
shajahanpur Updated Sun, 15 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
police seizes 16 cans of refind
‌म‌िलावट

विज्ञापन

त्यौहारी दौर में खान-पान की चीजों में मिलावट की रोकथाम को चलाए जा रहे सैंपलिंग अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की दो टीमों ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापामारी करके मिठाई और खाद्य तेलों के चार नमूने जांच को सील किए। इस दौरान पैकेजिंग के मानकों का उल्लंघन होते पाए जाने पर अफसरों ने खाद्य तेल से भरे 15 किलो वाले 16 कनस्तर सीज कर दिए।  
अफसरों की एक टीम टाउनहाल सदर बाजार क्षेत्र में तो दूसरी शहर के अन्य इलाकों में सक्रिय हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजी शुक्ला, जुगुल किशोर आदि ने टाउनहाल में आर्य मिष्ठान्न भंडार के संचालक सत्यपाल आर्य और वृंदा स्वीट्स के प्रोपराइटर आकश दीप से लौंज के दो नमूने लिए। उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह के नेतृत्व में दूसरी टीम ने बिसरात रोड पर प्र्रताप एन्क्लेव के पास सचिन गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स एसएल इडिबल ऑयल पर छापा मारा।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि वह खुले तेल की विभिन्न ब्रांड नेम से पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करते हैं। वहां से अधिकारियों ने उज्ज्वल धारा ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल की आधा लीटर पैकिंग और 15 लीटर के टिन में रखे पांच सितारा ब्रांड रिफाइंड कुकिंग ऑयल के नमूने लिए। सीएफएसओ के अनुसार सचिन गुप्ता ने पूछने पर बताया कि कनस्तर में सोयाबीन तेल भरा है, लेकिन उसकी पैकिंग पर तेल का नाम दर्ज नहीं पाया गया। इसे पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन मानते हुए वहां रखे तेल से भरे 16 कनस्तर सीज कर उनकी बिक्री नमूना की जांच रिपोर्ट मिलने तक रोक दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed