फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police ne toda tala

घर बंद मिलने से सनसनी, पुलिस ने तोड़ा ताला

Sun, 14 Dec 2014 12:28 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
police ne toda tala
मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले प्रधानाध्यापक रामआसरे यादव के मकान में
विज्ञापन
पांच दिन से ताला पड़ा देखकर मोहल्ले के लोगों ने शनिवार को पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, जिसमें पता चला कि प्रधानाध्यापक परिवार के साथ अपने गांव गए हुए हैं।
मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले यादव रोजा क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके साथ पत्नी वंदना यादव, 13 साल की बेटी दिव्या और 15 साल का बेटा विशाल रहता है। पिछले पांच दिन से मकान बंद देखकर शनिवार को मोहल्ले के लोग उनके घर के सामने जुट गए।
सुभाषनगर के वार्ड मेंबर नवनीत सक्सेना उर्फ विनय ने यह जानकारी थाना सदर बाजार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान की लॉबी में खड़ी बाइक में चाबियों का गुच्छा लटका मिल गया। बाहर इस तरह गुच्छा मिलने पर पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन में मकान के सारे कमरे खोले गए। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ भी गड़बड़ नहीं मिला।
इस बीच मोहल्ले के लोगों ने यादव से बात करने की कोशिश की मगर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। देर शाम मोहल्ले में रहने वाले रामआसरे के दोस्त रामजी तिवारी ने उनके गांव में रहने वाले अन्य परिचित के माध्यम से बात की तो पता चला कि वह परिवार के साथ गांव में सकुशल हैं।
इसके बाद पुलिस ने नवनीत सक्सेना को मकान की चाबी देकर उसकी सुरक्षा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed