फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police could not reach key businessmen

मुख्य कारोबारियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Tue, 07 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police could not reach key businessmen
drugs - फोटो : अमर उजाला
जिले में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर की जा रही तस्करी
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने दबोचे थे मदनापुर, खुटार, पुवायां में तस्कर 

 जिले में मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने हो रही है। हालांकि इन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई खुलासे भी किए, लेकिन यह पहला मामला है जब पुलिस ने स्मैक की बरामदगी के साथ इतनी बड़ी रकम भी बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को तो पुलिस ने पकड़ा, लेकिन मुख्य कारोबारियों तक नहीं पहुंच पाई। 

मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए यूं तो थाना पुलिस ने भी कई मामलों के खुलासे किए। मगर क्राइम ब्रांच की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगाम कसते हुए वर्ष 2015 में कई बड़े मामले पकड़े। क्राइम ब्रांच के स्वॉट टीम प्रभारी हिमांशु निगम की टीम ने खुटार में मुखबिर की सूचना पर दस किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। बरामद की गई चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ की आंकी गई थी। इसके बाद टीम ने पुवायां में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच किलो अफीम बरामद की थी। स्वॉट टीम ने फिर अक्तूूबर माह में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पौने दो किलो स्मैक बरामद की। इसकी कीमत भी करोड़ों में बताई गई। तस्करी के इन मामलों में पुलिस असली कारोबारियों तक आज भी नहीं पहुंच पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed