फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police conducted autopsy of the body

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Sun, 11 Oct 2015 10:32 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 11 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को एक युवक का शव बाग में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था। जिसपर घरवालों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद शनिवार देर शाम गांव खंडहर पहुंची पुलिस ने बाग में पड़े युवक का शव कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से लटककर होना बताई गई है।
विज्ञापन

मालूम हो बीते शनिवार दोपहर को गांव खंडहर निवासी रामनारायण के 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद का शव घर के पास ही स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला था। गांव वालों के अनुसार घर में कहासुनी हो जाने से नाराज युवक फांसी के फंदे पर झूल गया, जबकि मृतक के पिता का आरोप था कि उसके बेटे को रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने गला दबाकर मारने के बाद आत्महत्या का रूप देने को उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। इस मामले में पिता की ओर से गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित तथा आरोपी पक्ष पड़ोसी होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा उक्त घटना को लेकर गांव के लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed