फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Placed in the temple by stealing four bikes recovered

चोरी करके गुरुद्वारे में रखीं चार बाइक बरामद

Tue, 29 Dec 2015 08:44 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 29 Dec 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
Placed in the temple by stealing four bikes recovered
पुलिस ने अंर्तजनपदीय बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। उसका साथी मौके से भाग निकला। चोर की निशानदेही पर सरैंया गुरुद्वारे से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। चोर को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुवायां के कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव, एसआई नरेश बहादुर, सिपाही कप्तान सिंह, सुरेशचंद्र, थाने के जीप चालक मानसिंह के साथ मंगलवार को पुवायां के जेबा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आए दो लोगों को रोककर बाइक के कागजात मांगे गए तो वह कोई कागज नहीं दिखा सके। बाइक पर बैठा एक युवक मौके से खिसक लिया तो पुलिस को कुछ शक हुआ। दूसरे युवक को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लवजीत सिंह और पता खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव शादनगर घोला बताया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि बरामद बाइक उसने अपने फरार हुए साथी खीरी के थाना पलिया के गांव अंबेडकर नगर के विपिन कुमार के साथ पुवायां से चोरी की है और नंबर प्लेट बदलकर बाइक चला रहे हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में लवजीत सिंह ने दो स्थानों से चार अन्य बाइक चोरी कर खीरी के सरैंया गुरुद्वारे में खड़ी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने गुरुद्वारे से चारों  बाइक बरामद कर ली हैं। चोर के पास से पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी बलजीत सिंह के नाम का फर्जी परिचय पत्र भी पाया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरामद की र्गइं बाइक
0 यूपी 27 एच/5927 हीरो हांडा
0 यूपी 31 वाई/5847
0 यूपी 31 एजे/4331
0 यूपी 31 एएफ/2213
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed