फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी वे जेवरात चोरी

Sun, 30 Aug 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के समीप तिरुपति एन्क्लेव कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी कर ली गई। तिरुपति एन्क्लेव में कुलदीप सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ 27 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार पर अपनी ससुराल गए थे। 29 अगस्त को शाम के समय पड़ोस में रहने वाले उनके बहनोई ने घर की लाइट जली हुई देखी। जब पास पहुंचे तो घर के मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। घटना की सूचना कुलदीप को दी गई। सूचना पाकर वह अपने घर पहुंचे। घर में सामान फैला देख दंग रह गए। घर में रखी 60 हजार की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात कीमती सामान समेत 10 लाख से अधिक का सामान चोरी हो गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article