फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   patharaav va maarapeet mein 12 ke khilaaph mukadama darj

पथराव व मारपीट में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 patharaav va maarapeet mein 12 ke khilaaph mukadama darj
पथराव व मारपीट में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नगर के मोहल्ला नितगंजा में बच्चाें के बीच हुए विवाद ने उस समय विकराल रूप ले लिया जब दो समुदायाें के लोग आपस में भिड़ गये। इसके बाद एक समुदाय के लोगाें ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर जमकर पथराव व मारपीट की। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शनिवार की रात लगभग नौ बजे हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर आसपास के थानाें का पुलिस फोर्स, क्यूआरटी बुलाकर घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया है। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नितगंजा निवासी राजकीय ठेकेदार संजीव गुप्ता व उनके पड़ोसी अयूब की बेटियाें की रविवार को शादी थी। दोनाें ही जगह रिश्तेदार हुए थे। संजीव के घर मांगलिक कार्य चल रहे थे। संजीव के भतीजे व अयूब के परिवार के बच्चाें के बीच विवाद हो गया। जिसे परिवार के लोगाें ने समझाबुझा कर शांत कर दिया। संजीव का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही अयूब पक्ष के लगभग दर्जन भर लोगाें ने गाली गलौज, पथराव तथा मारपीट शुरू कर दी। इससे संजीव के घर में भाई प्रदीप कुमार उर्फ  दीपू, भतीजा मंथन गुप्ता, बहन शोभा गुप्ता, भांजा आशीष व पुत्र शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रदीप का हाथ टूट गया तथा सिर फट गया। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर छापा मारकर तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। दर्जन भर लोगाें के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। है। आरोपियों में मोहल्ला नितगंजा निवासी अयूब, याकूब, अवसार, अकील, शकील, शराफत, सलामत, हबीब, मोबीन, जहीर, इसरार तथा एक अज्ञात शामिल है। पुलिस ने इसरार, जहीर व अवसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देर रात घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय ने घटनास्थल पर दौरा किया तथा अधीनस्थाें को दिशा निर्देश दिये। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed