{"_id":"30ef8eb4a4b100657a0417994e7f47c7","slug":"painful-moving-train-dropped-the-child-both-legs-amputated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: चलती ट्रेन से गिरा बच्चा, दोनों पैर कटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक: चलती ट्रेन से गिरा बच्चा, दोनों पैर कटे
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक बच्चे के दोनों पैर कट गए। बच्चे के ट्रेन से गिरने की सूचना पर माता-पिता ने करीब तीन किलोमीटर बाद ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका। घायल बच्चे के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने उसे सरकारी जीप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र के शिवकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सीतापुर पैसेंजर पर सवार होकर दिल्ली से घर जा रहे थे। सुबह के वक्त ट्रेन बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी कि शिवकुमार का नौ वर्षीय बेटा ट्रेन से गिर गया। बच्चे की गिरने की जानकारी होने पर शिवकुमार ट्रेन की चेन खींचकर उतरे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए पीछे से आ रही रनथ्रू ट्रेन नंगल डैम को रोककर बच्चे को गार्ड के पास बैठाकर शाहजहांपुर लाया गया।
ट्रेन से गिरकर घायल हुए बच्चे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना के एसओ जयशंकर सिंह ने रेलवे स्टेशन के डॉक्टर और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बावजूद एंबुलेंस के न पहुंचने पर जीआरपी एसओ ने बच्चे को जीप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने छोटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया।