{"_id":"58dea7fe4f1c1b424763dba3","slug":"nose-biting-woman-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की नाक काटने वाला पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की नाक काटने वाला पकड़ा गया
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पति से तंग आकर मायके में रह रही महिला पर हमला कर उसकी नाक काटने के आरोपी पति को पुलिस ने ढाई महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के गांव कोटा खास निवासी सरिता का विवाह फतेहगंज पूर्वी के ग्राम पडेरा के सुरेश पुत्र रामदास से हुआ था। कुछ समय बाद सुरेश शराब पीकर सरिता को पीटता था। इससे तंग आकर वह अपने मायके में चली गई थी। फिर भी सुरेश ने उसे प्रताड़ित करता रहा। सुरेश 12 जनवरी को शराब पीकर सरिता के मायके पहुंच गया और घर में घुसकर उसकी पिटाई कर धारदार हथियार से उसकी नाक काट ली थी। पुलिस ने उसी समय सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कई जगह उसकी तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका था। एसओ ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि शुक्रवार को वह नबादा मोड़ पर पकड़ा गया। वह यहां से भागने के लिए किसी वाहन का इंतजार में था। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।