फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Noose was hanging on the newly married

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर। Updated Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Noose was hanging on the newly married
फांसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ससुराल वाले फरार, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप 
 गांव गुलचंपा में एक नवविवाहिता संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ससुराली घर छोड़कर फरार हो गए है। उधर मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  गांव गुलचंपा निवासी ओमप्रकाश के पुत्र घासीराम का विवाह माह मई 2016 में बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गंाव किशनपुर निवासी मिश्रीलाल की पुत्री गायत्री देवी के साथ हुआ था। शुक्रवार शाम चार बजे आस- पड़ोस के लोगों ने गायत्री को मकान के बरामदे में फांसी पर झूलता देखा। इस दौरान लोग जब घर की ओर गए तब घर के सभी लोग नदारत थे। गंाव वालों ने उसकी सूचना गायत्री के मायके वालों को फोन पर दी। 

शाम लगभग छह बजे मायके वाले यहां आ पहुंचे। इस बीच सूचना पाकर सीओ मनोज कुमार व कोतवाल दयाचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। उधर मृतका गोमती के पिता मिश्रीलाल व अन्य मायके वालों ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed