फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nkb putting cash in the house , took the jewelry thief

मकान में नकब लगाकर नगदी, जेवर ले गए चोर

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nkb putting cash in the house , took the jewelry thief
मकान में नकब लगाकर नगदी, जेवर ले गए चोर
कस्बे सेे एक किलोेमीटर दूूर जलालाबाद रोड पर वन विभाग की नर्सरी के समीप एक मकान में पीछे से नकब लगाकर घुसे चोर लाइसेंसी एक नाली बंदूक, 20 करतूस, चांदी के आभूषण, बर्तन और कपड़े  ले गए। सुबह को लाइसेंसी बंदूक घटना स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ी मिल गई। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहरुआ कलां निवासी विजयपाल सिंह उर्फ अनबर्रू रामगंगा की बाढ़ से परेशान होकर अपना घर जलालाबाद रोड पर सरकारी नलकूप तथा वन विभाग की नर्सरी के समीप खेत में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में ही उनके सगे चाचा रूम सिंह भी सपरिवार रहते हैं। विजयपाल ने बताया कि सोमवार रात किसी समय चोर उसके मकान के पीछेे से कमरे में नकब लगाकर घुुसेे और कमरे में रखे संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखी लाइसेंसी एकनाली बंदूक, कारतूस, 10 हजार रुपयेे नकद, चांदी की हंसली, बिछुआ, एक जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन तथा कपड़े ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि उसे चोरी की जानकारी सुबह को तब हुुई जब उसकी पत्नी औतार कली कमरा खोलकर साफ सफाई के लिए अंदर गई और कमरे में नकब लगा देखा। कमरे में रखा संदूक खुला पड़ा था और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे जाकर नकब के पास देखा तो कुछ कपड़े और एक स्टील का कमंडल पड़ा था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने मौके पर पहुंचे और बंदूक की आसपास तलाशी कराई। लगभग साढे़ नौ बजे  पता चला कि बंदूक ग्राम तारापुर निवासी अमरसिंह के गन्ने के खेत में पड़ी है। प्रधान वीरेंद्र्रपाल सिंह यादव ने बताया कि बंदूक तारापुर के रंधीर सिंह के आठ वर्ष के लड़के ने गन्ने के खेत में पड़ी देखी और ग्रामीणों को बताया। सीओ जलालाबाद और थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर बंदूक बरामद कर ली।
विज्ञापन


दुकान का ताला तोड़कर नगदी व दवाएं चोरी
। सोमवार रोत चोर एक पेस्टीसाइड की दुकान के ताले तोड़कर नगदी और दवाएं चुरा ले गए। दुकान मालिक के तहरीर देने पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुवायां निवासी मनीष गुप्ता की खुटार रोड पर पेस्टीसाइड की दुकान है। सोमवार रात उनकी दुकान के ताले तोड़कर चोर 15 हजार छह सौ रुपए, 18 हजार रुपये कीमत की दवाएं ले गए। सुबह मनीष दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चल सका। इसके बाद मनीष कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। व्यापारी ने मामले की जानकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी। इस पर तमाम व्यापारी इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन उन्हें इंस्पेक्टर सुनील कुमार विश्नोई नहीं मिले। उनसे व्यापारियों से फोन पर बात की, लेकिन रिपोर्ट फिर भी दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन


व्यापारियों से नहीं मिले कोतवाल, सीओ से शिकायत
पुवायां। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, दिलबाग सिंह बेदी, संजीव कुमार, अभिषेक गुप्ता, उमाशंकर अवस्थी, करतार सिंह, मनीष सिंह हांडा, तेजेंद्र सिंह सहित तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बात सुनना तो दूर अपने आवास से बाहर निकलना भी मुनासिब नहीं समझा। व्यापारी नेताओं के फोन पर बात करने का भी कोतवाल पर कोई असर नहीं पड़ा। इंस्पेक्टर के इस व्यवहार से गुस्साए व्यापारी नेता सीओ सुधीर कुमार सिंह से मिले और शिकायत की। व्यापारियों ने कोतवाली की कार्यशैली पर रोष जताते हुए लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगवाए जाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि गश्त नहीं होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दो दिन पूर्व खुटार रोड पर सेंटर चौराहे के निकट सक्सेना मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 12 हजार की नगदी, दवाएं और विमल की चक्की से तमाम सामान चोरी हो गया था। दोनों चोरियों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सीओ ने व्यापारी नेताओं को आश्वासन दिया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और गश्त आदि बढ़ाकर चोरी की घटनाओं को रोका जाएगा। इसके बाद व्यापारी वापस लौट गए। उधर, मंगलवार शाम तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed